आज रात चांद पर हिंदुस्तान

 इसरो ने कहा- यह ऐसा मिशन, जैसे बच्चे को किसी पालने में रखना हो


चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 1.30 से 2.30 बजे के बीच चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा। विक्रम में से रोवर प्रज्ञान सुबह 5.30 से 6.30 के बीच बाहर आएगा। मिशन के आखिरी घंटों में इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि अभी तक सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा कि यह ऐसा मिशन है, जैसे किसी बच्चे को पालने में रखना हो। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए इसरो मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। उनके साथ पिछले महीने साइंस क्विज जीतने वाले 60 बच्चे भी रहेंगे। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करें। रात 1.10 बजे इसरो की वेबसाइट पर इस मिशन का वेबकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।